आईएमडी ने झारखंड के छह जिलों में 10-12 नवंबर तक शीतलहर की चेतावनी जारी की

Ads

आईएमडी ने झारखंड के छह जिलों में 10-12 नवंबर तक शीतलहर की चेतावनी जारी की

  •  
  • Publish Date - November 9, 2025 / 06:18 PM IST,
    Updated On - November 9, 2025 / 06:18 PM IST

रांची, नौ नवंबर (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के छह जिलों के लिए 10 से 12 नवंबर तक शीतलहर की रविवार को चेतावनी जारी की।

पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार और लोहरदगा जिलों में 10 नवंबर की सुबह साढ़े आठ बजे से 12 नवंबर की सुबह साढ़े आठ बजे तक शीतलहर की चेतावनी जारी की गयी है।

आईएमडी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है और अगले कुछ दिनों में इसमें और गिरावट आने की उम्मीद है।

राज्य में सबसे कम तापमान खूंटी में नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोडरमा, गढ़वा और चतरा में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

भाषा

राखी सुरेश

सुरेश