हिमाचल प्रदेश में खाई में वाहन के गिरने से एक की मौत

Ads

हिमाचल प्रदेश में खाई में वाहन के गिरने से एक की मौत

  •  
  • Publish Date - November 25, 2021 / 01:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

शिमला, 25 नवंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बृहस्पतिवार को एक वाहन खाई में गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि दुर्घटना रैला के पास हुई और हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा