शिवसेना के बदले सुर, संजय राउत ने कहा ‘सरकार बनाने की जिम्मेदारी शिवसेना की नहीं’

शिवसेना के बदले सुर, संजय राउत ने कहा 'सरकार बनाने की जिम्मेदारी शिवसेना की नहीं'

शिवसेना के बदले सुर, संजय राउत ने कहा ‘सरकार बनाने की जिम्मेदारी शिवसेना की नहीं’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: November 19, 2019 6:47 am IST

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में अब शिवसेना अचानक बैकफुट पर आ गई है। शरद पवार से मिलने के बाद शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत के भी तेवर बदले —बदले नजर आए। अब तक सरकार बनाने का दावा कर रहे राउत ने कहा, ‘सरकार बनाने की जिम्मेदारी शिवसेना की नहीं थी। यह जिनकी जिम्मेदारी थी, वे भाग निकले हैं। लेकिन मुझे भरोसा है कि हम जल्दी ही सरकार बना लेंगे।’

यह भी पढ़ें —अब बिचौलियों और धान का भंडारण करने वालों को खानी होगी जेल की हवा, जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बता दें कि सोनिया गांधी से मिलने के बाद शरद पवार ने सरकार गठन को लेकर कुछ भी स्पष्ट तौर पर कहने से इनकार कर दिया था। गौरतलब है कि एक वक्त में 170 विधायकों के समर्थन का दावा करने वाली शिवसेना को शरद पवार ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद एक तरह से झटका दे दिया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि सिर्फ कांग्रेस और एनसीपी ही इस पर फैसला नहीं ले सकते, हम अपने अन्य सहयोगियों से भी बात करेंगे।

यह भी पढ़ें —शराबबंदी को लेकर बड़ा फैसला, ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर दुकानों में लगाया जा सकेगा ताला

एनसीपी के टालने से साफ है कि वह अभी शिवसेना की सरकार बनाने के लिए ऐक्टिव नहीं है और कुछ अधिक वक्त चाहती है या फिर सियासत के कुछ और पत्ते खेलने के मूड में है। पवार के इन बयानों के तुरंत बाद ही शिवसेना नेता संजय राउत उनके घर पहुंचे थे। वहां से निकलने पर जिम्मेदारी की बात करने से सरकार गठन को लेकर अब उनके उत्साह पर सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें —जिला कलेक्टर ने एक साथ 45 अधिकारियों-कर्मचारियों को थमाया नोटिस, मचा हड़कंप

<iframe width=”892″ height=”502″ src=”https://www.youtube.com/embed/YnfbA8GNox0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com