पंजाब के फरीदकोट और होशियारपुर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज
पंजाब के फरीदकोट और होशियारपुर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज
चंडीगढ़, आठ फरवरी (भाषा) पंजाब के कई हिस्सों में रविवार को कड़ाके की ठंड पड़ी और फरीदकोट व होशियारपुर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब के अन्य स्थानों में फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, अमृतसर में 5.7 डिग्री, बठिंडा में 6.2 डिग्री, गुरदासपुर में 7 डिग्री, लुधियाना में 9.4 डिग्री और पटियाला में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा में करनाल में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, गुरुग्राम में 8.1 डिग्री, नारनौल में 8.5 डिग्री, हिसार में 8.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अंबाला में तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
भाषा
शुभम दिलीप
दिलीप

Facebook


