राजस्‍थान में कड़ाके की सर्दी के बीच माउंट आबू में शून्‍य से नीचे बना हुआ है तापमान

राजस्‍थान में कड़ाके की सर्दी के बीच माउंट आबू में शून्‍य से नीचे बना हुआ है तापमान

राजस्‍थान में कड़ाके की सर्दी के बीच माउंट आबू में शून्‍य से नीचे बना हुआ है तापमान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: January 29, 2021 8:30 am IST

जयपुर, 29 जनवरी (भाषा) राजस्‍थान में कड़ाके की सर्दी के बीच एकमात्र पर्वतीय पयर्टन स्‍थल माउंट आबू में पारा लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है और बृहस्‍पतिवार रात को यहां न्यूनतम तापमान शून्‍य से 4.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य के अन्‍य इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटे में न्‍यूनतम तापमान सीकर में 1.5 डिग्री, चुरू में 1.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 2.6 डिग्री, पिलानी में 2.9 डिग्री, चित्‍तौड़गढ़ में 3.1 डिग्री और श्रीगंगानगर में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

माउंट आबू में बीते कई दिन से न्‍यनूतम तापमान शून्‍य से नीचे दर्ज किया जा रहा है।

राजधानी जयपुर में पिछले 24 घंटे में न्‍यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्‍य के अलवर, भीलवाड़ा, भरतपुर, झुंझुनू, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू और बीकानेर जिलों में शीतलहर चलने का अनुमान जताया है।

भाषा पृ‍थ्‍वी कुंज सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में