देश में पिछले 24 घंटे में 81,533 कोरोना मरीज़ हुए ठीक, 97,570 नए मामले सामने आए, 1201 लोगों की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में 81,533 कोरोना मरीज़ हुए ठीक, 97,570 नए मामले सामने आए, 1201 लोगों की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में 81,533 कोरोना मरीज़ हुए ठीक,  97,570 नए मामले सामने आए, 1201 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: September 12, 2020 10:34 am IST

नईदिल्ली। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 81,533 मरीज़ ठीक हुए, कोरोना वायरस से ठीक हुए मामलों की संख्या 36 लाख के पार पहुंच गई है, वहीं रिकवरी रेट 77.77% है।

ये भी पढ़ें:‘लेटर बम’ के बाद कांग्रेस में उथल-पुथल, कई वरिष्ठ नेता को गंवा बैठे अपना पद

देश में कोरोना का कोहराम जारी है, भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 97,570 नए मामले सामने आए और 1,201 मौतें हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 46,59,985 हो गई है जिसमें 9,58,316 सक्रिय मामले, 36,24,197 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 77,472 मौतें शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, मोतीलाल वोरा, गुलाम नबी आजाद सहित क…

महाराष्ट्र में कोरोना का प्रहार ऐसा पड़ा है कि मरीजों का आंकड़ा 10 लाख को पार कर चुका है। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 24 हजार 800 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए, जिनमें 393 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना का रिकवरी रेट 70 फीसदी से थोड़ा ज्यादा है जबकि मृत्य दर 2.83 फीसदी है।

ये भी पढ़ें: युवक ने रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को उतारा मौत के घाट, कहा- बना रही थ…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com