इस जिले में फिर कुपोषण का कहर, पिछले 20 दिन में 11 बच्चों की मौत, जानिए

इस जिले में फिर कुपोषण का कहर, पिछले 20 दिन में 11 बच्चों की मौत, जानिए

इस जिले में फिर कुपोषण का कहर, पिछले 20 दिन में 11 बच्चों की मौत, जानिए
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: July 6, 2019 7:51 am IST

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर में कुपोषण फिर जानलेवा हो गया है। बीते 20 दिन में गंभीर कुपोषित 11 बच्चों ने दम तोड़ दिया। मरने वाले सभी बच्चें अनुसूचित जनजाति के हैं। अधिकांश मौतें उसी कराहल और विजयपुर ब्लॉक में हुई हैं, जहां तीन साल पहले कुपोषण ने 55 से ज्यादा बच्चों की जान ली थी।

ये भी पढ़ें: अजब प्रेम की गजब कहानी, गली के कुत्तों से ऐसा प्रेम कि हाईकोर्ट पहुंचा ये परिवार

बता दे कि महीनेभर में ही क्षमता से दोगुने कुपोषित भर्ती हो चुके हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी इस मामले में अब लीपापोती करने लगे हैं, कुपोषण से हुई मौतों को अब महिला बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग सहित सभी अधिकारी पेंटा टीका लगने के बाद आए बुखार को वजह बता रहे है।

ये भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, आम बजट को एक जुमला बताया, कहा- गोडसे 

बता दे कि श्योपुर में अब कुपोषण ने फिर पांव पसार लिए है। और 14 जून से 02 जुलाई के बीच 11 गंभीर कुपोषित बच्चों ने दम तोड़ चुके हैं। कुपोषण का असर सबसे ज्यादा मई व जून में होता है। 2016 में भी गर्मी के दिनों में विजयपुर के गोलीपुरा गांव से 16 कुपोषित बच्चों की मौत के हो गई थी।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/HTvnXfgUWso” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में