त्रिशूर (केरल), 12 फरवरी (भाषा) केरल के त्रिशूर स्थित त्रिशूर रेंज डीआईजी (उप महानिरीक्षक) कार्यालय के पास स्थित दो मंदिरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि सुबह मंदिर खोले जाने पर चोरी का पता चला। उसने बताया कि चोर ने बुधवार रात दोनों मंदिरों की दान पेटियों को जबरन खोला।
पुलिस ने बताया कि एक मंदिर में पैसे का कोई नुकसान नहीं हुआ क्योंकि इस मंदिर की पेटी से पहले ही धन निकाल लिया गया था, लेकिन दूसरे मंदिर से कुछ राशि चोरी हुई।
उसने बताया कि इनमें से एक मंदिर की चहरदिवारी त्रिशूर रेंज डीआईजी कार्यालय से लगती है, जबकि दूसरा मंदिर वहां से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित है।
पुलिस ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है और चोर का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
भाषा सिम्मी अमित
अमित