असम चुनावों में काले धन की रोकथाम के लिए आयकर विभाग ने नियंत्रण कक्ष शुरू किया

Ads

असम चुनावों में काले धन की रोकथाम के लिए आयकर विभाग ने नियंत्रण कक्ष शुरू किया

  •  
  • Publish Date - March 17, 2026 / 06:57 PM IST,
    Updated On - March 17, 2026 / 06:57 PM IST

गुवाहाटी, 17 मार्च (भाषा) असम विधानसभा चुनावों में काले धन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए आयकर विभाग ने यहां चौबीसों घंटे संचालित होने वाला एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

बयान में नागरिकों से आग्रह किया गया कि वे चुनाव के संबंध में नकदी, कीमती धातुओं या अन्य मूल्यवान वस्तुओं की संदिग्ध आवाजाही या वितरण के बारे में किसी भी विश्वसनीय जानकारी के साथ नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

इसमें कहा गया कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

असम विधानसभा के 126 सदस्यों के लिए चुनाव नौ अप्रैल को होंगे और वोटों की गिनती चार मई को होगी।

बयान में कहा गया है कि ‘‘चुनावों में काले धन के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने’’ में निर्वाचन आयोग की सहायता करने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

भाषा शफीक नरेश

नरेश