ओडिशा के औद्योगिक समूह पर आयकर के छापे में 170 करोड़ की काली कमाई का पता चला

Ads

ओडिशा के औद्योगिक समूह पर आयकर के छापे में 170 करोड़ की काली कमाई का पता चला

  •  
  • Publish Date - December 8, 2020 / 11:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर (भाषा) इस्पात की वस्तुएं बनाने और उनका कारोबार करने वाले ओडिशा के एक औद्योगिक समूह के खिलाफ आयकर विभाग के छापों में 170 करोड़ रुपये की काली कमाई का पता चला है और कुछ सीधे-सादे दिहाड़ी मजदूरों के नाम निदेशक के तौर पर दर्ज होने की बात भी सामने आई है।

Read More: चक्रवात के कारण मौसम में हुआ बड़ा बदलाव, इतने दिनों तक नहीं पड़ेगी ठंड, बढ़ सकता है तापतान

इस समूह के परिसर राउरकेला और इसके आसपास हैं। आयकर विभाग ने तीन दिसंबर को इन परिसरों पर छापे मारे थे।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा, ‘‘समूह की इकाइयां 17 बोगस कंपनियों के नाम पर दो वित्तीय वर्ष से करीब 170 करोड़ रुपये की फर्जी खरीद दिखा रही थीं।’’

Read More: किसान आंदोलन का ट्रेनों पर असर, राजधानी से होकर जाने वाली 4 गाड़ियां रद्द

सीबीडीटी ने उन कंपनियों के नाम नहीं बताये लेकिन कहा कि सभी 17 कंपनियों ने बयानों में कबूल किया है कि उनके नाम पर हो रहे इस तरह के कारोबार की उन्हें जानकारी नहीं थी।