उत्तराखंड में निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने अपनी पार्टी बनायी

उत्तराखंड में निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने अपनी पार्टी बनायी

उत्तराखंड में निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने अपनी पार्टी बनायी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: April 10, 2022 12:16 am IST

देहरादून, नौ अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड में पूर्व पत्रकार एवं निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने शनिवार को नयी पार्टी बनायी, जिसका नाम उत्तराखंड जनता पार्टी है।

हाल के चुनाव में कुमार ने खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी देवयानी को हराया था।

इस बार कुंवर प्रणव सिंह को पार्टी ने टिकट नहीं दिया था।

नयी पार्टी शुरू करने के शीघ्र बाद कुमार ने कहा कि वह राज्य को उन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे, जिनसे राज्य अस्तित्व में आने के समय से ही जूझ रहे हैं।

कुमार पहले राज्य में एक निजी चैनल चलाते थे।

भाषा राजकुमार सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में