भारत और आर्मेनिया ने रक्षा सहयोग को प्रगाढ़ करने के नए आयामों पर किया मंथन

Ads

भारत और आर्मेनिया ने रक्षा सहयोग को प्रगाढ़ करने के नए आयामों पर किया मंथन

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 07:41 PM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 07:41 PM IST

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) भारत और आर्मेनिया ने सोमवार को रक्षा सहयोग को प्रगाढ़ करने के नए आयामों पर मंथन किया और इस क्षेत्र में संबंधों को और मजबूत व बेहतर करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहरायी।

आर्मेनिया के दौरे पर गए रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को येरेवन में वहां के रक्षा मंत्री सुरेन पापिक्यान से मुलाकात की।

रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के नए तरीकों पर चर्चा की और भारत-आर्मेनिया रक्षा साझेदारी को गहरा और बेहतर बनाने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया।’’

पोस्ट के साथ आर्मेनिया में दोनों पक्षों की मुलाकात की तस्वीर भी साझा की गई।

रक्षा सचिव सिंह दो दिवसीय यात्रा पर 16 अगस्त को येरेवन पहुंचे। वहां पहुंचने पर, आर्मेनिया में भारत के राजदूत और आर्मेनिया के रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

रक्षा मंत्रालय ने रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, ‘‘ अपनी यात्रा के दौरान, वह (सिंह) भविष्य में भारत-आर्मेनिया के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग की रूपरेखा तय करने के लिए आर्मेनिया के नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे।’’

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप