भारत ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के लिए एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की

Ads

भारत ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के लिए एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 09:27 PM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 09:27 PM IST

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) भारत ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के सम्मान में सोमवार को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। शेख हमद का रविवार सुबह 74 साल की उम्र में निधन हो गया।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने रविवार को कहा कि शोक के दिन पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शेख हमद को एक “दूरदर्शी नेता” बताया, जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के ऊंचे स्तर तक पहुंचाया।

मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा, “हम उन्हें एक सच्चे दोस्त के तौर पर भी याद करते हैं, जिनसे मुझे फरवरी 2024 में कतर की अपनी पिछली यात्रा के दौरान मिलने का सौभाग्य मिला था।”

विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के सम्मान में सोमवार को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।

भाषा प्रशांत संतोष

संतोष