भारत ने स्लोवेनिया में दूतावास परिसर को विरूपित किए जाने के बाद जवाबदेही की मांग की

भारत ने स्लोवेनिया में दूतावास परिसर को विरूपित किए जाने के बाद जवाबदेही की मांग की

भारत ने स्लोवेनिया में दूतावास परिसर को विरूपित किए जाने के बाद जवाबदेही की मांग की
Modified Date: August 10, 2026 / 04:46 pm IST
Published Date: August 10, 2026 4:46 pm IST

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) भारत ने स्लोवेनिया की राजधानी ल्युब्ल्याना में भारतीय दूतावास परिसर को कथित तौर पर कुछ भारत विरोधी तत्वों द्वारा विरूपित किए जाने की घटना की सोमवार को निंदा की।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने नयी दिल्ली और ल्युब्ल्याना, दोनों जगह स्लोवेनियाई अधिकारियों के समक्ष यह मुद्दा ‘‘जोरदार ढंग से’’ उठाया है, ताकि ऐसे ‘‘निंदनीय कृत्यों’’ के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जा सके।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘हम स्लोवेनिया के ल्युब्ल्याना स्थित अपने दूतावास परिसर को भारत विरोधी तत्वों द्वारा विरूपित किए जाने की निंदा करते हैं।’’

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘वियना संधि के तहत राजनयिक परिसरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। हमने नयी दिल्ली और ल्युब्ल्याना, दोनों जगह स्लोवेनियाई अधिकारियों के समक्ष यह मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया है, ताकि ऐसे निंदनीय कृत्यों के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जा सके।’’

मंत्रालय ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों से भी अपील की कि वे ‘‘कहीं भी’’ ऐसे समूहों द्वारा फैलाए जा रहे ‘‘नफरत भरे प्रचार और दुष्प्रचार’’ का संज्ञान लें।

पता चला है कि इस घटना में कुछ खालिस्तान समर्थक तत्व शामिल थे।

भाषा आशीष नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में