भारत, फ्रांस ने रक्षा संबंध और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की

भारत, फ्रांस ने रक्षा संबंध और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की

भारत, फ्रांस ने रक्षा संबंध और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: April 14, 2022 11:24 pm IST

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) भारत और फ्रांस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पहले से नजदीकी द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

दोनों पक्षों ने 12 से 13 अप्रैल तक पेरिस में हुई दो दिवसीय भारत-फ्रांस ज्वाइंट स्टाफ वार्ता में रक्षा संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘बैठक मैत्रीपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में हुई। चर्चा मौजूदा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग तंत्र के दायरे में नयी पहलों और मौजूदा रक्षा भागीदारी को मजबूत करने पर केंद्रित रही।’’

भारत-फ्रांस ज्वाइंट स्टाफ वार्ता दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए स्थापित मंच है।

भाषा गोला अमित

अमित


लेखक के बारे में