भारत में कोविड-19 के 60,753 नए मामले आए

Ads

भारत में कोविड-19 के 60,753 नए मामले आए

  •  
  • Publish Date - June 19, 2021 / 05:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) देश में एक दिन में कोविड-19 के 60,753 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,98,23,546 हो गयी है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,60,019 हो गयी है जो 74 दिनों में सबसे कम है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, 1,647 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 3,85,137 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 2.55 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 96.16 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को कुल 19,02,009 नमूनों की जांच की गई और इसके साथ ही अब तक देश में कुल 38,92,07,637 नमूनों की जांच हो चुकी है। संक्रमण की दैनिक दर 2.98 प्रतिशत दर्ज की गई। यह लगातार 12वें दिन पांच प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी सुधर कर 3.58 प्रतिशत हो गयी है।

आंकड़ों के मुताबिक, स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार 37वें संक्रमण के नए मामलों से अधिक है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2,86,78,390 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.29 प्रतिशत है। देश में टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 रोधी 27,23,88,783 खुराक दी जा चुकी है।

भाषा गोला सुरभि

सुरभि

सुरभि