VandeBharat : इंडिया-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सियासी भूचाल, ट्रंप के बाद अब चीन ने किया बड़ा दावा, तीसरे पक्ष की भूमिका से भारत का इनकार
India-Pakistan ceasefire : चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने मंगलवार को दावा किया कि चीन दुनिया के कई संघर्षों को सुलझाने में मदद करता रहा है। भारत और पाकिस्तान के …

- चीन के इस दावे से भारत में सियासी हलचल
- भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का दावा
- कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
नईदिल्ली: India-Pakistan ceasefire , अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का दावा करते नहीं थक रहे.. लेकिन अब चीन भी ट्रंप की राह पर चल पड़ा है.. चीन का दावा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच उसने सीजफायर कराया था...
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को 6 महीने से ज्यादा का समय बीच चुका है... लेकिन इसका क्रेडिट लेने की रेस खत्म नहीं हुई है... अभी तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अलग-अलग मंचों से 65 बार ये दावा कर चुके हैं कि उन्होंने युद्ध विराम कराया लेकिन अब चीन भी इसमें कूद पड़ा है.. चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने मंगलवार को दावा किया कि चीन दुनिया के कई संघर्षों को सुलझाने में मदद करता रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनाव के दौरान भी चीन ने मध्यस्थता की थी...
चीन के इस दावे से भारत में सियासी हलचल
चीन के इस दावे ने भारत में सियासी हलचल मचा दी... कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए X पर पोस्ट किया।
India-Pakistan ceasefire, राष्ट्रपति ट्रंप अलग-अलग मंचों से 65 बार ये दावा कर चुके हैं कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर रोकने के लिए मध्यस्थता की थी... जिस पर पीएम मोदी खामोश हैं.. अब चीनी विदेश मंत्री वांग यी भी ऐसा दावा कर रहे है..भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के चीन के दावे चिंताजनक हैं.. ये हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का मजाक बनाते प्रतीत हो रहे हैं...
कांग्रेस ने चीन के दावे पर मोदी सरकार को घेरा तो बीजेपी ने भी पलटवार किया.. हालांकि भारत सरकार ने चीन के इस दावों को खारिज करने में देर नहीं कि भारत ने साफ किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है...हमारा रुख पहले भी कई बार साफ किया जा चुका है कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम पर दोनों देशों के DGMOs के बीच सीधे सहमति बनी थी
चीन के ये बयान बताता है कि दुनिया का चौधरी बनने की भूख उस पर किस कदर हावी है... कि अमेरिका की तरह खुद को सीजफायर का क्रेडिट दे रहा है.. जबकि चीन पाकिस्तान का करीबी दोस्त और भारत का परंपरागत शत्रु है.. ऐसे में मध्यस्थता की बात दूर की कौड़ी से ज्यादा कुछ नजर नहीं आती...
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: India-Pakistan ceasefire sparks political uproar; after Trump, China makes major claim; India denies third-party role
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pmभारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 10:20 pmकैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता
01 Oct 2026 | 9:59 pmस्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया
01 Oct 2026 | 9:31 pmखबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस
01 Oct 2026 | 9:12 pmकैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास
01 Oct 2026 | 8:24 pm