India Post New Services: अब हर पार्सल बनेगा ‘सुपरफास्ट एक्सप्रेस’! नई फास्ट सर्विस लॉन्च, बस इतने समय में आपका कूरीयर होगा आपके हाथों में, ऐसे करें बुकिंग
India Post New Services: केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंडिया पोस्ट की तीन नई अत्याधुनिक सेवाओं—24 स्पीड पोस्ट, 48 स्पीड पोस्ट और 24 स्पीड पोस्ट पार्सल—का शुभारंभ किया।
india post service/ image source: IBC24
- इंडिया पोस्ट की नई सेवाएं लॉन्च
- 24 घंटे डिलीवरी की गारंटी
- 48 घंटे में सुरक्षित डिलीवरी
India Post New Services: नई दिल्ली। भारत के लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंडिया पोस्ट की तीन नई अत्याधुनिक सेवाओं—24 स्पीड पोस्ट, 48 स्पीड पोस्ट और 24 स्पीड पोस्ट पार्सल—का शुभारंभ किया। इस पहल को इंडिया पोस्ट और उसके करोड़ों ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए मंत्री ने कहा कि ये सेवाएं विश्वसनीयता, जवाबदेही और उत्कृष्ट सेवा के प्रति नई प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं।

Speed Post 24 Four Deliver: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्या कहा ?
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह उनके विभाग के लिए एक अहम दिन है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में इंडिया पोस्ट देश के हर नागरिक और वैश्विक ग्राहकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहा है। उन्होंने पिछले तीन महीनों में सेवाओं के व्यापक परीक्षण और सुधार में जुटे डाक कर्मचारियों के समर्पण की सराहना करते हुए इसे इंडिया पोस्ट के पुनरुत्थान और ग्राहकों के प्रति भरोसे का प्रतीक बताया।

48 Speed Post Service: 48 घंटे में सुरक्षित डिलीवरी
नई 24 स्पीड पोस्ट और 24 स्पीड पोस्ट पार्सल सेवा के तहत नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच अगले दिन (D+1) डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। इस सेवा में समयबद्ध डिलीवरी, देरी होने पर क्षतिपूर्ति, रियल-टाइम ट्रैकिंग, ओटीपी आधारित डिलीवरी पुष्टि जैसी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही रविवार और अवकाश के दिनों में भी (राष्ट्रीय अवकाश को छोड़कर) डिलीवरी की जाएगी। तय समय पर डिलीवरी न होने पर ग्राहकों को शुल्क वापस देने की सुविधा भी दी जाएगी। यह सेवा फिलहाल इन छह महानगरों में शुरू की गई है और आगे चलकर टियर-1 और टियर-2 शहरों तक चरणबद्ध तरीके से विस्तारित की जाएगी, जिससे ई-कॉमर्स कंपनियों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और व्यापारिक संस्थानों को बड़ा लाभ मिलेगा।
इसके अलावा 48 स्पीड पोस्ट सेवा के जरिए इन महानगरों के बीच दो दिनों (D+2) में दस्तावेजों की समयबद्ध और सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। इस सेवा में एंड-टू-एंड ट्रैकिंग, एसएमएस अलर्ट और सुरक्षित डिलीवरी पुष्टि की सुविधा दी गई है। इन प्रीमियम सेवाओं का शुभारंभ डाक विभाग की नवाचार, दक्षता और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिससे एक्सप्रेस डिलीवरी सेगमेंट में उसकी स्थिति और मजबूत होगी तथा देशभर में विश्वसनीय, सुरक्षित और समयबद्ध डिलीवरी समाधान उपलब्ध कराए जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें:-
- न्यू मेक्सिको में अमेरिकी वायु सेना अड्डे पर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
- ब्रिटेन: प्रत्यर्पण मामला पुन: खोलने की नीरव मोदी की याचिका पर सुनवाई पूरी
- ‘पंच कार्ड’ से दो नाम मिटा दिए हैं, अभी और नाम मिटाए जाएंगे: नेतन्याहू
- महाराष्ट्र : महात्मा गांधी के बारे में ‘अपमानजनक’ बयानों पर कार्रवाई की मांग
- फार्महाउस में मादक पदार्थ की बरामदगी : तेलंगाना के डीजीपी ने एसआईटी का गठन किया
- बमबारी बंद होने के बाद ही फ्रांस होर्मुज को सुरक्षित करने में मदद कर सकता है: मैक्रों

Facebook


