भारत आतंकवाद से लड़ने के सभी प्रयासों के साथ खड़ा है: मोदी ने अमेरिकी आतंकवादी हमले की बरसी पर कहा
भारत आतंकवाद से लड़ने के सभी प्रयासों के साथ खड़ा है: मोदी ने अमेरिकी आतंकवादी हमले की बरसी पर कहा
( फाइल फोटो सहित )
नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका में 11 सितंबर 2001 में हुए आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि आतंकवाद ने दुनिया भर में अनगिनत लोगों की जान ली है तथा सीमा पार आतंकवाद का पीड़ित होने के नाते भारत कई दशकों से इसके खिलाफ लड़ाई में अग्रणी रहा है।
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आतंकवाद का खतरा बढ़ रहा है, लेकिन आतंकवाद के हर रूप के खिलाफ भारत का संकल्प और विरोध अडिग है।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ हम इस खतरे से निपटने के सभी प्रयासों के साथ एकजुट हैं।’’
उन्होंने कहा कि भयावह 9/11 हमलों के 25 साल बाद भी भारत पीड़ितों को याद करता है और उन्हें श्रद्धांजलि देता है, साथ ही उन परिवारों के साथ भी खड़ा है, जिनकी जिंदगी उस दिन हमेशा के लिए बदल गई।
मोदी ने न्यूयॉर्क स्थित 9/11 मेमोरियल एंड म्यूजियम की 2014 की यात्रा की तस्वीरें भी साझा कीं।
आतंकवादियों ने सुनियोजित हमले में 11 सितंबर 2001 को चार यात्री विमानों का अपहरण कर लिया था। इनमें से तीन विमानों को न्यूयॉर्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर्स से टकरा दिया गया, जबकि चौथा विमान ग्रामीण पेंसिल्वेनिया में गिरा था।
इन हमलों में 2,976 लोगों की मौत हुई और हजारों लोग घायल हुए थे।
भाषा शोभना मनीषा
मनीषा

Facebook


