उत्तराखंड : बदरीनाथ में स्नान के दौरान राजस्थान की दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

उत्तराखंड : बदरीनाथ में स्नान के दौरान राजस्थान की दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

उत्तराखंड : बदरीनाथ में स्नान के दौरान राजस्थान की दो महिला श्रद्धालुओं की मौत
Modified Date: September 11, 2026 / 01:30 pm IST
Published Date: September 11, 2026 1:30 pm IST

गोपेश्वर, 11 सितंबर (भाषा) उत्तराखंड के बदरीनाथ में शुक्रवार को गर्मपानी के कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी ।

पुलिस के अनुसार, घटना सुबह बदरीनाथ मंदिर के समीप तप्त कुंड में हुई जहां स्नान के दौरान दो महिलाएं बेहोश हो गयीं । पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उन्हें एंबुलेंस सेवा 108 के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि ये महिलाएं भीलवाड़ा से आए तीर्थयात्रियों के एक दल में शामिल थीं । मृतक महिला श्रद्धालुओं की पहचान 71 वर्षीय रामू देवी शर्मा और 63 वर्षीय प्रेमा देवी के रूप में हुई है ।

जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा से करीब 100 लोगों का दल चार सितंबर को बदरीनाथ धाम में भागवत कथा करने के लिए पहुंचा था। बताया जा रहा है कि यह दल प्रतिदिन तप्त कुंड में स्नान करने जाता था और शुक्रवार सुबह स्नान के दौरान यह घटना हो गयी ।

भाषा सं दीप्ति मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में