अब तक यही जानकारी मिल रही थी कि पाकिस्तान सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लघंन कर रहा है जिसके जवाब में भारतीय सेना ने आज पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे दिया है । बीते 48 घंटे में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में 4 पाकिस्तानी सैनिक मारे जा चुके हैं।
ये भी पढ़े – छत्तीसगढ़ में 19 हजार से ज्यादा गांवों के नक्शे और खसरे अब ऑनलाइन
हालांकि, भारी गोलाबारी से दो भारतीय जवान और दो आम नागरिक भी जख्मी हुए।न्यूज एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना पिछले कई दिनों से सीमा के पास स्थित पुंछ और राजौरी जिले में 120 और 82 मिमी के मोर्टार से सेना के ठिकानों पर हमला कर रही थी। इससे यहां रहने वाले लोगों को अपने घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा था।पाकिस्तान की ओर से फायरिंग और शेलिंग से सीमा के पास स्थित घरों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा LoC के आसपास सभी स्कूलों को 5 मार्च तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
वेब टीम IBC24