(गुरदीप सिंह)
सिंगापुर, तीन जनवरी (भाषा) नये साल के दिन यहां सेंटोसा रिसॉर्ट द्वीप पर एक महिला के साथ कथित रुप से छेड़खानी करने के आरोप में 25 वर्षीय एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।
चैनल न्यूज एशिया की खबर है कि सोमवार को सुब्रमण्यम मुरली मनोगरजोशी को गैर कानूनी अनधिकार प्रवेश करने, महिला का शील भंग करने और उसे गलत तरीके से बंधक बनाने के आरोपों में आरोपित किया गया।
पुलिस को इस वारदात के होने के आधे घंटे के अंदर उसकी सूचना मिली और आरोपी को दो घंटे के अंदर पहचान गिरफ्तार कर लिया गया।
अदालत ने मुरलीमनोगरजोशी को सोमवार को हिरासत में भेज दिया । इस मामले की सुनवाई 30 जनवरी के लिए स्थगित कर दी गयी।
खबर के अनुसार गैर कानूनी अनधिकार प्रवेश को लेकर उस तीन माह की कैद या 1500 डॉलर (सिंगापुरी ) जुर्माना हो सकता है या दोनों हो सकते हैं। बंधक बनाकर शील भंग करने के मामले में उसे तीन से 10 साल की कैद हो सकती है और बेंत से उसकी पिटाई की जा सकती है।
भाषा राजकुमार माधव
माधव