अंडमान सागर में द्विपक्षीय अभ्यास सिम्बेक्स-20 की मेजबानी करेगी भारतीय नौसेना

Ads

अंडमान सागर में द्विपक्षीय अभ्यास सिम्बेक्स-20 की मेजबानी करेगी भारतीय नौसेना

  •  
  • Publish Date - November 22, 2020 / 07:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

नयी दिल्ली, 22 नवंबर (भाषा) भारतीय नौसेना सोमवार से बुधवार तक अंडमान सागर में भारत-सिंगापुर समुद्री अभ्यास सिम्बेक्स-20 के 27 वें संस्करण की मेजबानी करेगी। रविवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

नौसेना ने एक बयान में कहा, ”सिम्बेक्स के 2020 के संस्करण में चेतक हेलीकॉप्टर के साथ विध्वंसक राणा और स्वदेश निर्मित कोरवेट कामोर्टा व करमुक समेत भारतीय नौसेना के जहाज शामिल होंगे।”

बयान में कहा गया है कि इसके अलावा भारतीय नौसेना की पनडुब्बी सिंधुराज और पी8आई समुद्री टोही विमान भी इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे।

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत