Indigo Flight News: इंडिगो की फ्लाइट में मची अफरा-तफरी, 147 लोग विमान पर थे सवार, सामने आई चौंकाने वाली वजह
Indigo Flight News: इंडिगो की फ्लाइट में मची अफरा-तफरी, 147 लोग विमान पर थे सवार, सामने आई चौंकाने वाली वजह
Indigo Flight News | Photo Credit: AI
- विमान पर बिजली गिरने से अफरा-तफरी
- सभी यात्री और क्रू सुरक्षित निकाले गए
- VT-ICD से अगरतला रवाना किया गया
नई दिल्ली: Indigo Flight News कोलकाता एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब खराब मौसम के बीच एक इंडिगो विमान पर बिजली (Indigo Plane Lightning Strike) गिर गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
Agartala Flight News समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, घटना तब हुई जब इंडिगो की फ्लाइट 6E6068 (VT-IPW) एयरोब्रिज 56L पर खड़ी थी। एयरपोर्ट ऑपरेशन्स कंट्रोल सेंटर (AOCC) ने पहले ही मौसम को लेकर अलर्ट जारी कर दिया था, क्योंकि इलाके में आंधी-तूफान और भारी बारिश हो रही थी।
विमान में 147 लोग सवार थे
अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। एहतियात के तौर पर विमान में सवार सभी 141 यात्री और 6 क्रू सदस्यों को उतार लिया गया। बाद में उन्हें दूसरे विमान VT-ICD में बिठाया गया, जिसने अगरतला के लिए उड़ान भरी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Sagar Dancer Murder Case : शराब, शबाब और खूनी अंजाम! मां-बेटी दोनों से आशिकी लड़ा रहा था सुरेंद्र, राज खुला तो डांसर के साथ कर दिया खौफनाक कांड
- NSE IPO News: NSE IPO का काउंटडाउन शुरू! 30,000 करोड़ रुपये के मेगा इश्यू से बाजार में मचेगा तहलका या बनेगा निवेशकों के लिए जैकपॉट?
- Jalna School Controversy: पाकिस्तानी गीत पर डांस का आरोप, प्रिंसिपल समेत 3 पर केस दर्ज… देखें वायरल वीडियो

Facebook


