चिकित्सकीय आपात स्थिति के कारण इंडिगो की उड़ान का मार्ग परिवर्तित कर कराची ले जाया गया

चिकित्सकीय आपात स्थिति के कारण इंडिगो की उड़ान का मार्ग परिवर्तित कर कराची ले जाया गया

चिकित्सकीय आपात स्थिति के कारण इंडिगो की उड़ान का मार्ग परिवर्तित कर कराची ले जाया गया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: March 2, 2021 6:39 am IST

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) पाकिस्तान के शारजाह से लखनऊ आ रही इंडिगो की उड़ान को मंगलवार को चिकित्सकीय आपात स्थिति के कारण मार्ग परिवर्तित कर कराची हवाईअड्डा पर उतारा गया।

इंडिगो के बयान के अनुसार यात्री को समय रहते चिकित्सकीय मदद नहीं मिल सकी और हवाईअड्डा मेडिकल टीम के वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

एयरलाइन ने कहा कि उड़ान 6ई 1412 शारजाह से लखनऊ आ रही थी और उसका मार्ग परिवर्तित कर उसे कराची ले जाया गया।

एयरलाइन ने अपने बयान में कहा, ‘‘इस खबर से हम बेहद दुखी हैं और पीड़ित के परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।’’

भाषा सुरभि पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में