जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, विदेशी आतंकवादी मारा गया

Ads

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, विदेशी आतंकवादी मारा गया

  •  
  • Publish Date - October 26, 2022 / 10:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

श्रीनगर, 26 अक्टूबर (भाषा) सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश को बुधवार को नाकाम करते हुए एक विदेशी आतंकवादी को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एलओसी पर करनाह सेक्टर के सुदपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी में एक विदेशी आतंकवादी मारा गया। घटना के विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा की जा रही है।

भाषा पारुल सिम्मी

सिम्मी