जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

Ads

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

  •  
  • Publish Date - October 26, 2023 / 01:20 PM IST,
    Updated On - October 26, 2023 / 01:20 PM IST

श्रीनगर, 26 अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना के जवानों ने बृहस्पतिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।

श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा 26 अक्टूबर को चलाये गये एक संयुक्त अभियान में कुपवाड़ा सेक्टर में एनओसी पर सतर्क जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।’’

पोस्ट में कहा गया कि अभियान जारी है।

भाषा खारी नरेश

नरेश