इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती
इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती
गुरुग्राम (हरियाणा), पांच अक्टूबर (भाषा) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व इंडियन नेशनल लोकदल के सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला को बुखार और पेट में संक्रमण के कारण गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि चौटाला को कल रात भर्ती कराया गया और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को इनेलो सुप्रीमो से भेंट कर उनका हालचाल पूछा।
भाषा अर्पणा मनीषा
मनीषा

Facebook


