IPS Transfer and Posting Latest List Haryana || Image- Symbolic File
चंडीगढ़: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अफसर व कर्मचारियों के बीच अनुशासन कायम करने के मकसद से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। (IPS Transfer and Posting Latest List Haryana) सरकार ने एक दर्जन से ज्यादा जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ ही 29 भारतीय पुलिस सेवा अफसरों का तबादला किया गया है। इस संबंध में सूची भी जारी कर दी गई है।
जारी की गई लिस्ट के मुताबिक़ नूंह के एसपी आईपीएस राजेश कुमार को स्टेट क्राइम ब्रांच का एसपी बनाया गया है। इसी तरह फतेहाबाद के एसपी आईपीएस सिद्धांत जैन को हिसार का एसपी बनाया गया है। डबवाली के एसपी आईपीएस नीतिका खट्टर को फतेहाबाद का एसपी नियुक्त किया गया है जबकि सरकार ने गुरुग्राम कमिश्नरेट में डीसीपी (ईस्ट गुरुग्राम) के पद पर तैनात आईपीएस गौरव राजपुरोहित को रोहतक का एसपी नियुक्त किया है।
आदेश के मुताबिक रोहतक के एसपी आईपीएस सुरेंद्र बोहरिया को पुलिस मुख्यालय में एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) बनाया गया है। (IPS Transfer and Posting Latest List Haryana) हिसार एसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे आईपीएस शशांक कुमार सावन को पुलिस मुख्यालय में असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है। नीचे देखें नई पदस्थापना की पूरी लिस्ट..
IPS 02-04_260402_204845 by satya sahu
तेलंगाना को 2047 तक ‘दक्षिण एशिया की वस्त्र राजधानी’ बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री
छोटे अपराधों से जुड़े अदालती मामले वापस लेने पर विचार करें सरकारी विभाग: वाणिज्य मंत्रालय
नागपुर में एसआरपीएफ जवान की हत्या, बेटी के प्रेमी समेत पांच लोग गिरफ्तार
डेल स्टेन की तेज गति वाली स्विंग ने मुझे तेज गेंदबाज बनने के लिए प्रेरित किया: औकिब नबी