Tamilnadu Assembly Election News: अन्नामलाई को BJP ने किया साइडलाइन!.. नहीं मिला विधानसभा का टिकट.. अब मीडिया के सवाल पर कह दी ये बड़ी बात

Ads

Tamilnadu Assembly Election Annamalai News Update: तमिलनाडु चुनाव में अन्नामलाई को टिकट नहीं मिला, बोले पार्टी के लिए प्रचार करेंगे, बीजेपी की रणनीति पर उठे सवाल।

  •  
  • Publish Date - April 3, 2026 / 06:50 PM IST,
    Updated On - April 3, 2026 / 06:50 PM IST

Tamilnadu Assembly Election Annamalai News Update || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • अन्नामलाई को टिकट नहीं मिला
  • BJP के लिए करेंगे प्रचार
  • सियासी गलियारों में हलचल तेज

चेन्नई: पिछले लोकसभा चुनाव तक भारतीय जनता पार्टी के लिए मुख्य चेहरा रहें, युवा नेता और पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई को क्या भाजपा ने विधानसभा के चुनावों में साइडलाइन कर दिया है? पिछले लोकसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी निभाने वाले अन्नामलाई पर अब पार्टी को भरोसा नहीं रहा? (Tamilnadu Assembly Election Annamalai News Update) यह तमाम सवाल इसलिए उठ रहे है क्योंकि तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव जारी है और पार्टी ने अब तक अन्नामलाई की भूमिका तय नहीं की है। उन्हें अब तक चुनावी टिकट भी नहीं दिया गया है जबकि दावा किया जा रहा था कि, पार्टी इस युवा नेता को विधानसभा भेजने की तैयारी में है। सूत्रों का दावा यह भी है कि, अन्नामलाई को न ही बैठकों में बुलाया जाता और टिकट वितरण को लेकर उनसे कोई चर्चा की जाती।

भाजपा ने नहीं दिया है अन्नामलाई को चुनावी टिकट

बहरहाल इन तमाम मुद्दों पर जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तो अन्नामलाई ने सधे हुए अंदाज में सवालों का जवाब दिया। अन्नामलाई ने कहा है कि, वे आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करना जारी रखेंगे, इसे उन्होंने अपनी “जिम्मेदारी” बताया। बता दें कि, तमिलिसाई साउंडरराजन (माइलापुर), वनथी श्रीनिवासन (कोयंबटूर उत्तर) और केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन (अविनाशी) जैसे सीनियर नेताओं को मैदान में उतारा गया है, जबकि अन्नामलाई का नाम भाजपा की उम्मीदवारों की सूची में कहीं भी नहीं है।

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, केरल के कन्नूर में एक जनसभा के बाद अन्नामलाई ने आगामी चुनावों में भाजपा के लिए पुडुचेरी , केरल और तमिलनाडु में प्रचार करने को अपनी “भूमिका” बताया है। उन्होंने कहा, “इस चुनाव में मेरी भूमिका तमिलनाडु भर में उम्मीदवारों के लिए प्रचार करना है। फिलहाल, पार्टी ने मुझे 7 अप्रैल तक पुडुचेरी और केरल में प्रचार करने की जिम्मेदारी दी है । 7 से 23 अप्रैल तक, मुझे तमिलनाडु भर में भाजपा और एनडीए के सभी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करना है। यह पार्टी द्वारा मुझे दी गई जिम्मेदारी है। मैं इस जिम्मेदारी को पूरा करूंगा।” फिलहाल अन्नामलाई कन्नूर से भाजपा उम्मीदवार सी रघुनाथ के लिए प्रचार कर रहे है।

27 उम्मीदवारों की सूची जारी, अन्नामलाई का नाम गायब

गौरतलब है कि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए अपने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। (Tamilnadu Assembly Election Annamalai News Update) 23 अप्रैल, 2026 को होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की पहली उम्मीदवार सूची जारी होने से राज्य के सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। तमिलनाडु भाजपा के आक्रामक नेता और “सिंघम” कहे जाने वाले के. अन्नामलाई नाम सूची से गायब था। हालांकि अन्नामलाई ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए घोषित उम्मीदवारों को बधाई दी।

‘डीएमके के विश्वासघात से तंग आ चुके हैं लोग’ : अन्नामलाई

अन्नामलाई ने X पर एक पोस्ट में लिखा, “उन्हें तमिलनाडु के हर भाई-बहन का समर्थन प्राप्त है, जो भ्रष्टाचार, उदासीनता और डीएमके के विश्वासघात से तंग आ चुके हैं। हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने शक्ति, व्यापकता और उद्देश्य के साथ प्रगति की है।”

राज्य की सत्ताधारी सरकार पर निशाना साधते हुए अन्नामलाई ने डीएमके पर तमिलनाडु को पिछड़ा रखने वाली “विफल, अहंकारी और स्वार्थी” सरकार होने का आरोप लगाया। उन्होंने आगामी चुनावों में पार्टी और उम्मीदवारों के प्रति अपना समर्थन भी जताया। (Tamilnadu Assembly Election Annamalai News Update)
उन्होंने चयनित उम्मीदवारों की सूची संलग्न करते हुए लिखा, “एक कार्यकर्ता के रूप में मैं आगामी विधानसभा चुनावों में एनडीए को 210 सीटें जिताने के उद्देश्य से भाजपा और अन्य एनडीए उम्मीदवारों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर प्रचार करूंगा।”

इन्हें भी पढ़ें:-

तेलंगाना को 2047 तक ‘दक्षिण एशिया की वस्त्र राजधानी’ बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

छोटे अपराधों से जुड़े अदालती मामले वापस लेने पर विचार करें सरकारी विभाग: वाणिज्य मंत्रालय

नागपुर में एसआरपीएफ जवान की हत्या, बेटी के प्रेमी समेत पांच लोग गिरफ्तार

डेल स्टेन की तेज गति वाली स्विंग ने मुझे तेज गेंदबाज बनने के लिए प्रेरित किया: औकिब नबी

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

Q1. अन्नामलाई को टिकट क्यों नहीं मिला?

भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार सूची में शामिल नहीं किया, कारणों पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।

Q2. अन्नामलाई की चुनाव में क्या भूमिका होगी?

उन्होंने कहा कि वे तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

Q3. इस फैसले से क्या असर पड़ेगा?

इससे भाजपा की रणनीति और राज्य की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।