DMK उम्मीवार कनिमोझी के घर पर इनकम टैक्स की दबिश, कार्यकर्ता कर रहे घर के बाहर प्रदर्शन

DMK उम्मीवार कनिमोझी के घर पर इनकम टैक्स की दबिश, कार्यकर्ता कर रहे घर के बाहर प्रदर्शन

DMK उम्मीवार कनिमोझी के घर पर इनकम टैक्स की दबिश, कार्यकर्ता कर रहे घर के बाहर प्रदर्शन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: April 16, 2019 4:13 pm IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी समर के बीच आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार शाम तमिलनाडु से राज्यसभा सांसद और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन की बहन कनिमोझी थूथुकुडी स्थित घर पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। आई-टी विभाग के सूत्रों ने कहा कि ठूठीकुड़ी के कुरिनजी नगर इलाके में कनिमोझी के घर पर छापे मारे जा रहे हैं। बता दें लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के लिए 18 अप्रैल को तमिलनाडु की 39 सीटों पर मतदान होना है।

#Visuals Tamil Nadu: IT Dept conducts raids at house where DMK candidate Kanimozhi is staying, in Thoothukudi pic.twitter.com/NkKnuCF999
— ANI (@ANI) April 16, 2019

गौरतलब है कि रविवार की रात, आयकर विभाग और चुनाव आयोग के उड़नदस्ते ने तमिलनाडु के राजस्व मंत्री, आरबी उदयकुमार के ठिकानों में छापामार कार्रवाई की थी। सूत्रों के हवाले जानकारी मिली थी कि विधायकों के कमरे में मतदाताओं को बांटने के लिए भारी मात्रा में नगदी रखे गए हैं। इसके बाद ही निर्वाचन आयोग और आईटी की टीम ने रेड मारा था। पिछले कुछ हफ्तों में, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भी छापे मारे गए हैं।

Tamil Nadu: DMK workers protest as IT Dept conducts raids at house where DMK candidate Kanimozhi is staying, in Thoothukudi pic.twitter.com/Ybhyb20Wjh
— ANI (@ANI) April 16, 2019

वहीं, आयकर विभाग की इस कार्रवाई के बाद डीएमके के कार्यकर्ताओं ने कनिमोझी के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर दिया है। आईटी की इस कार्रवाई के बाद से प्रदेश में सरगर्मी बढ़ गई है।

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"