फेनी के चलते रेलवे ने 3 से 7 मई के बीच 10 और ट्रेनों को रद्द किया, 1 से 3 मई तक 147 ट्रेनें पहले से हैं रद्द.. देखिए

Ads

फेनी के चलते रेलवे ने 3 से 7 मई के बीच 10 और ट्रेनों को रद्द किया, 1 से 3 मई तक 147 ट्रेनें पहले से हैं रद्द.. देखिए

  •  
  • Publish Date - May 3, 2019 / 02:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान fani के चलते रेलवे ने 10 और ट्रेनों को रद्द किया है। 3 मई को 7 ट्रेनें, 4 मई को एक ट्रेन, 6 मई को एक ट्रेन और 7 मई को एक ट्रेन रद्द किया गया है। इससे पहले भी रेलवे ने 1 से 3 मई तक 147 ट्रेनों को रद्द कर दिया था। 

बता दें बंगाल की खाड़ी में उठा भीषण चक्रवाती तूफान फेनी आज सुबह आठ से 10 बजे के बीच ओडिशा के पुरी, गोपालपुर और चंदबली के तट से टकराएगा। तट से टकराते वक्त हवा की रफ्तार 170 से 180 किमी और अधिकतम 200 किमी प्रति घंटा रह सकती है। इससे उसकी विकरालता का अंदाजा लगाया जा सकता है। पिछले 43 सालों में अप्रैल माह में भारत के पड़ोसी समुद्री क्षेत्र में उठा इतनी तीव्रता का यह पहला तूफान है।

पढ़ें- दिग्जिवय सिंह बोले- मुझे हराने के लिए भाजपा को कोई सदस्य नहीं मिला, इसलिए साध्वी को उतारा मैदान में

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हालात से निपटने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से की गई तैयारियों की समीक्षा की। ओडिशा के 15 जिलों में 10 हजार से ज्यादा गांवों और 52 कस्बों पर तूफान कहर बरपा सकता है। इससे 12 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित होंगे।