दिल्ली में सुबह गर्मी रही

Ads

दिल्ली में सुबह गर्मी रही

  •  
  • Publish Date - May 15, 2023 / 12:10 PM IST,
    Updated On - May 15, 2023 / 12:10 PM IST

नयी दिल्ली, 15 मई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य तापमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 46 प्रतिशत थी।

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा था जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा