दिल्ली में उमस भरा मौसम रहा, अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में उमस भरा मौसम रहा, अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में उमस भरा मौसम रहा, अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Modified Date: September 17, 2023 / 08:26 pm IST
Published Date: September 17, 2023 8:26 pm IST

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को उमस भरा मौसम रहने के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यहां न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में बादल छाये रहने तथा हल्की वर्षा होने का अनुमान जताया है। उनके अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक आंशिक वर्षा हुई। शहर में आर्द्रता 71 प्रतिशत और 100 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।

भाषा राजकुमार सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में