दिल्ली में सुबह सुहानी रही, न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में सुबह सुहानी रही, न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में सुबह सुहानी रही, न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Modified Date: September 6, 2023 / 10:32 am IST
Published Date: September 6, 2023 10:32 am IST

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सुबह सुहानी रही और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि बुधवार को दिल्ली में दिन में आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान है।

विभाग के मुताबिक, शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

भाषा अभिषेक पारुल

पारुल


लेखक के बारे में