श्रीनगर, 22 दिसंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव की मतगणना जारी है, जिसके शुरुआती रूझान में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद बना गुपकर घोषणा पत्र गठबंधन (पीएजीडी) भाजपा से आगे दिख रहा है।
Read More News: ‘पानी की रानी’ ने बदली वीर सिंह की जिंदगानी, पहले कर्जा चुकाया…बाइक खरीदी…बेटियों को पढ़ाया, अब बिजनेस बढ़ाने की योजना
नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी समेत सात दलों का यह गठबंधन 25 डीडीसी सीटों के रूझान में 10 सीटों पर आगे दिख रहा है।
भाजपा छह, अपनी पार्टी तीन और कांग्रेस दो सीटों पर आगे है।
Read More News: कांकेर में सीताफल पल्प प्रोसेसिंग मशीन से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, नीति आयोग ने की स्व सहायता समूहों की
जम्मू-कश्मीर में आठ चरणों में डीडीसी चुनाव के लिये मतदान हुआ था। पिछले साल अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में यह पहले चुनाव थे।