युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए धर्मगुरुओं-कथावाचकों की मदद लेगी जयपुर पुलिस

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए धर्मगुरुओं-कथावाचकों की मदद लेगी जयपुर पुलिस

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए धर्मगुरुओं-कथावाचकों की मदद लेगी जयपुर पुलिस
Modified Date: April 1, 2026 / 06:02 pm IST
Published Date: April 1, 2026 6:02 pm IST

जयपुर, एक अप्रैल (भाषा) राजस्थान को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एंटी वेनम’ अभियान के पहले चरण में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्ती के बाद अब जयपुर रेंज पुलिस युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए धर्मगुरुओं, कथावाचकों की मदद लेगी।

जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि धर्मगुरु, कथावाचक और समाज में प्रभाव रखने वाले धार्मिक लोग युवाओं को धर्म से जोड़ते हुए उन्हें नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करेंगे।

उन्होंनें बताया कि ‘एंटी वेनम’ अभियान का दूसरा चरण बुधवार से शुरू हो गया है जिसमें धर्मगुरु-कथावाचक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रकाश ने बताया कि इसके लिए शहर के धर्मगुरुओं और कथावाचकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जा रहा है, ताकि वे अपने प्रवचनों के जरिये युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा, “धार्मिक प्रभाव के जरिए युवाओं में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। धर्मगुरु समाज में आदर्श माने जाते हैं। उनके प्रवचन, कथाएं और धार्मिक आयोजनों से लोग गहराई से जुड़ते हैं। यही वजह है कि पुलिस अब इनकी मदद लेगी।” भाषा बाकोलिया जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में