जयपुर: वाहन में आग लगने से युवक जिंदा जला

Ads

जयपुर: वाहन में आग लगने से युवक जिंदा जला

  •  
  • Publish Date - August 8, 2023 / 03:46 PM IST,
    Updated On - August 8, 2023 / 03:46 PM IST

जयपुर, आठ अगस्त (भाषा) जयपुर के कालवाड़ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक वाहन (बोलेरो) में आग लगने से एक युवक की जिंदा जल कर मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थानाधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि चम्पापुरा के पास एक वाहन में अचानक आग लग गई जिससे उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस और अग्निशमन का दल मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि मृतक राहुल चौधरी (35) उपभोक्ता विभाग में अकाउंट ऑफिसर था

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव को सवाई मानसिंह चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। हालांकि, दूसरे कारणों को लेकर भी जांच की जा रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी रंजन

रंजन