जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा के एक मकान से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

Ads

जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा के एक मकान से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

  •  
  • Publish Date - November 20, 2022 / 06:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

श्रीनगर, 20 नवंबर (भाषा) सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक मकान से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किये हैं।

पुलिस के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि बीती रात चलाए गए घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान उत्तर कश्मीर के करनाह इलाके में पंजतरण निवासी रफाकत हुसैन शाह के घर से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद किये गये।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान एक पिस्तौल, दो मैगजीन, 16 कारतूस, दो हथगोले, दो डेटोनेटर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई हा।

प्रवक्ता के मुताबिक, इस सिलसिले में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान सुभाष

सुभाष