जम्मू-कश्मीर: ‘गुलमर्ग स्कीइंग रिज़ॉर्ट’ के ऊंचाई वाले इलाके में भीषण हिमस्खलन

Ads

जम्मू-कश्मीर: ‘गुलमर्ग स्कीइंग रिज़ॉर्ट’ के ऊंचाई वाले इलाके में भीषण हिमस्खलन

  •  
  • Publish Date - February 1, 2023 / 02:40 PM IST,
    Updated On - February 1, 2023 / 02:40 PM IST

श्रीनगर, एक फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में ‘गुलमर्ग स्कीइंग रिज़ॉर्ट’ के ऊंचाई वाले इलाके में बुधवार को एक भीषण हिमस्खलन हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बारामूला जिला पुलिस के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘‘’ हिमस्खलन गुलमर्ग में एक प्रसिद्ध स्की रिज़ॉर्ट अफरवत चोटी हापथखुद में हुआ। बारामूला पुलिस ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।’’

अधिकारियों ने बताया कि दो विदेशी नागरिक (स्की करने आए) और दो ‘गाइड’ के लापता होने की खबर है।

भाषा निहारिका नरेश

नरेश