जम्मू कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसपीओ बर्खास्त
जम्मू कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसपीओ बर्खास्त
श्रीनगर, नौ जुलाई (भाषा) जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रा के दौरान ड्यूटी में कथित लापरवाही बरतने पर एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) को बृहस्पतिवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जारी वार्षिक अमरनाथ यात्रा के दौरान अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमोद अशोक नागपुरे ने ड्यूटी में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शबीर अहमद गनई की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया।
उन्होंने बताया कि एसपीओ की अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर विधिवत तैनाती की गई थी। उन्होंने बताया कि हालांकि, ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद वह बिना किसी वैध कारण या पूर्व अनुमति के अपने निर्धारित तैनाती स्थल पर नहीं पहुंचा। उन्होंने कहाकि इससे महत्वपूर्ण सुरक्षा ड्यूटी के दौरान उसकी गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता सामने आई।
प्रवक्ता ने बताया कि इस कदाचार को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने उसे तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया।
भाषा अमित माधव
माधव

Facebook


