जम्मू्-कश्मीर : आतंकवादियों ने बडगाम में एक सरकारी कर्मचारी को उसके कार्यालय में घुसकर गोली मारी

Ads

जम्मू्-कश्मीर : आतंकवादियों ने बडगाम में एक सरकारी कर्मचारी को उसके कार्यालय में घुसकर गोली मारी

  •  
  • Publish Date - May 12, 2022 / 05:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

श्रीनगर, 12 मई(भाषा) जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के चदूरा इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार को एक सरकारी कर्मचारी को उसके कार्यालय में घुसकर गोली मार कर घायल कर दिया। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बंदूकधारी चदूरा इलाके में स्थित तहसील कार्यालय में दाखिल हुए और लिपिक राहुल भट को गोली मार दी।

अधिकारियों ने बताया कि घायल राहुल भट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

भाषा धीरज मनीषा

मनीषा