जम्मू कश्मीर : कुलगाम में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

Ads

जम्मू कश्मीर : कुलगाम में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

  •  
  • Publish Date - October 4, 2023 / 06:59 PM IST,
    Updated On - October 4, 2023 / 06:59 PM IST

श्रीनगर, चार अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ दिन में शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने वहां आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद कुज्जर में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।

कश्मीर जोन पुलिस ने ‘एक्स’ (पूर्ववर्ती ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘दो आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ स्थल से मारे गए आतंकवादियों के शव बरामद किए जा रहे हैं। घेराबंदी और तलाशी अभियान अब भी जारी है। आगे की जानकारी दी जाएगी।’’

आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया था, जिस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

भाषा रंजन रंजन धीरज

धीरज

धीरज