जम्मू-कश्मीर: उरी में अचानक ग्रेनेड फटने से दौ सैनिकों की मौत

जम्मू-कश्मीर: उरी में अचानक ग्रेनेड फटने से दौ सैनिकों की मौत

जम्मू-कश्मीर: उरी में अचानक ग्रेनेड फटने से दौ सैनिकों की मौत
Modified Date: June 10, 2026 / 01:16 am IST
Published Date: June 10, 2026 1:16 am IST

श्रीनगर, नौ जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के उरी सेक्टर में मंगलवार को दुर्घटनावश एक ग्रेनेड के फटने से दो जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उरी के कमलकोट स्थित एक शिविर में उपकरणों के नियमित हस्तांतरण के दौरान एक हैंड ग्रेनेड गलती से फट गया, जिससे दो जवान घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायल जवानों को सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि कानून के अनुसार आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

भाषा संतोष सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में