जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
Modified Date: May 2, 2026 / 11:29 am IST
Published Date: May 2, 2026 11:29 am IST

श्रीनगर, दो मई (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को आतंकवादियों के एक ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ओजीडब्ल्यू वे लोग होते हैं जो आतंकवादियों को साजो-सामान उपलब्ध कराते हैं और गुप्त गतिविधियों के संचालन में उनकी मदद करते हैं।

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान दक्षिण कश्मीर के काचीपोरा इलाके के निवासी उमर मलिक के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि मलिक के पास से एक पिस्तौल, दो कारतूस, एक मैगजीन, एक चीनी ग्रेनेड, एक पाकिस्तानी ग्रेनेड और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

भाषा खारी सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में