हरियाणा में केएमपी एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन मजदूरों की मौत, नौ घायल
हरियाणा में केएमपी एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन मजदूरों की मौत, नौ घायल
चंडीगढ़, तीन सितंबर (भाषा) हरियाणा के सोनीपत में बृहस्पतिवार को एक वाहन ने मजदूरों को ले जा रही वैन को टक्कर मार दी, जिससे उत्तर प्रदेश के तीन मजदूरों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि हादसा खरखौदा क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर हुआ। उत्तर प्रदेश के मजदूरों को लेकर यह वैन जब झज्जर के बेरी की ओर जा रही थी, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
सोनीपत के खरखौदा थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल ने बताया, ‘‘हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है।’’
भाषा प्रचेता मनीषा
मनीषा

Facebook


