Jammu Road Accident: कार में सवार होकर जा रहे थे पांच लोग, तभी हो गया ये हादसा, थम गई इतने लोगों की सांसें

Ads

Jammu Road Accident: कार में सवार होकर जा रहे थे पांच लोग, तभी हो गया ये हादसा, थम गई इतने लोगों की सांसें

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 09:44 AM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 09:51 AM IST

Jammu Road Accident/Image Credit: IBC24 File Photo

HIGHLIGHTS
  • रियासी जिले में कार खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत
  • मृतकों में भाई-बहन और एक रिश्तेदार शामिल
  • 5 लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

जम्मू: Jammu Road Accident जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक निजी कार सड़क से फिसलकर एक गहरी खाई में गिर गई, जिसमें भाई-बहन सहित तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार शाम पर्वतीय महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास हुई।

Jammu Road Accident उन्होंने बताया कि वाहन गुल से महोर जा रहा था और एक खतरनाक मोड़ पर चालक के नियंत्रण खो देने के बाद गहरी खाई में गिर गया जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घायल हुए छह लोगों में से एक और व्यक्ति ने बचाव दल द्वारा अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हकनवाज (22), उसकी बहन शाहरिजा राही (18) और उसके रिश्तेदार रफाकत हुसैन (15) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि उमर गुल (21), शाहजिया कौसर (18), सद्दाम हुसैन (22), शाहनवाज (18) और आदिल हुसैन (18) को महोर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहां हुआ?

यह हादसा रियासी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास हुआ।

कितने लोगों की मौत हुई है?

हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है।

मृतकों की पहचान किस रूप में हुई है?

मृतकों में हकनवाज (22), उसकी बहन शाहरिजा राही (18) और रिश्तेदार रफाकत हुसैन (15) शामिल हैं।