जम्मू में भाजपा में शामिल हुए जद(यू) के नेता निगेश कुमार

Ads

जम्मू में भाजपा में शामिल हुए जद(यू) के नेता निगेश कुमार

  •  
  • Publish Date - December 11, 2022 / 07:36 PM IST,
    Updated On - December 11, 2022 / 07:36 PM IST

जम्मू, 11 दिसंबर (भाषा) जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) की जम्मू-कश्मीर इकाई के उपाध्यक्ष निगेश कुमार रविवार को यहां अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रवक्ता ने बताया कि महासचिव विबोध गुप्ता, देविंदर मन्याल और विधान परिषद के पूर्व सदस्य सोफी युसूफ समेत वरिष्ठ नेताओं ने गुप्ता और कठुआ जिले के उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया।

गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों से प्रेरित होकर विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक पृष्ठभूमि की प्रमुख हस्तियां रोजाना भाजपा में शामिल हो रही हैं।

मन्याल ने कहा, “भाजपा ने जम्मू-कश्मीर को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है और बड़े पैमाने पर लोगों का इसमें शामिल होना स्वतः स्पष्ट करता है कि पार्टी की नीतियों को लोग कितना पसंद कर रहे हैं।”

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप