Jhansi Extra Marital Affair: पति को देती थी नींद की गोली.. फिर बॉयफ्रेंड को घर में बुलाकर करती थी सेक्स! खुली महिला की पोल तो परिजन भी रह गए दंग
पति को देती थी नींद की गोली.. फिर बॉयफ्रेंड को घर में बुलाकर करती थी सेक्स! Jhansi Extramarital Affair: Wife Caught Having Sex with Boyfriend
झांसी। Jhansi Extramarital Affair उत्तर प्रदेश के झांसी में एक नवविवाहित युवक ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि उसने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसी दौरान पत्नी ने उसके हाथ पकड़ लिए, जबकि कथित प्रेमी ने उसके साथ मारपीट करते हुए गला दबाने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को बचाया। अब पीड़ित ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Jhansi Extramarital Affair मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला झांसी के चिरगांव का है। पीड़ित के मुताबिक, उसकी शादी 24 जून को मध्य प्रदेश के भांडेर निवासी युवती से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। युवक का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी किसी अन्य युवक से बातचीत करती थी। आरोप है कि पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थी, ताकि वह सो जाए और इस दौरान वह अपने कथित प्रेमी से बातचीत कर सके।
पुलिस जांच में सामने आएगी सच्चाई (Jhansi Extramarital Affair)
पीड़ित युवक के मुताबिक 23 अगस्त को पीड़ित के मामा का एक्सीडेंट हो गया था। वह पत्नी को घर पर छोड़कर झांसी मेडिकल कॉलेज गया था। दोपहर करीब 2 बजे वह वापस चिरगांव पहुंचा। मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। वह छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ। कमरे में पत्नी और एक युवक बेड पर मिले। उसने दोनों की फोटो और वीडियो मोबाइल में बना ली। इसी दौरान दोनों ने उसे पकड़कर धक्का दे दिया। उसने किसी तरह खुद को छुड़ाया और शोर मचाया। आसपास के लोग पहुंचे तो उसने 112 पर पुलिस को सूचना दी। पति का आरोप है कि घटना के बाद पत्नी के पिता ने फोन कर उसे जान से मारने की धमकी दी। राजेश ने बातचीत की रिकॉर्डिंग होने का दावा किया है। उसने एसएसपी से पत्नी, उसके प्रेमी और ससुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल राजेश की शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि नींद की गोलियां देने, जेवर प्रेमी को देने, प्रेम संबंध और धमकी से जुड़े आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
ये भी पढ़ें
- CG Culture in School Syllabus: छत्तीसगढ़ में 6 से 12वीं तक की किताबों में जुड़ने जा रहा नया सब्जेक्ट, अब ये विषय भी होंगे पाठ्यक्रम का हिस्सा, जानिए
- Chhattisgarh Me Kahan Barish Hogi: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 28 अगस्त तक इन जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, पढ़ें IMD की चेतावनी
- MP Teacher Bharti Protest: भूख हड़ताल पर बैठे नरेंद्र राजपूत की तबीयत बिगड़ी, राजधानी में उग्र हुआ शिक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन, जानें क्या है उनकी मांगे?

Facebook


