झारखंड के रामगढ़ में ट्रक पलटा, दो लोगों की मौत

Ads

झारखंड के रामगढ़ में ट्रक पलटा, दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 13, 2024 / 08:49 PM IST,
    Updated On - July 13, 2024 / 08:49 PM IST

रामगढ़, 13 जुलाई (भाषा) झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार को एक ट्रक पलटने से चालक और उसके सहायक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रांची-पटना राजमार्ग पर चुटुपालू घाटी में हुई।

रामगढ़ पुलिस थाने के प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया, ‘चालक और उसके सहायक के शव वाहन के केबिन में फंसे हुए थे। घंटों की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका।’

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-33 घंटों तक बंद रहा।

पुलिस ने बताया कि मृतक उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी थे।

उन्होंने बताया कि वे ट्रक मालिक से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

दुर्घटना के समय ट्रक लौह अयस्क ले जा रहा था।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश